Visitors: 0

क्या से क्या हो गया कश्मीर पावन भूमि स्वर्ग सी धरती बदल गई है तस्वीर क्या से क्या हो गया कश्मीर। Poem by Mr.Santosh Tiku

क्या से क्या हो गया कश्मीर
पावन भूमि स्वर्ग सी धरती
बदल गई है तस्वीर
क्या से क्या हो गया कश्मीर।

हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई
मिल जुल रहते भाई भाई
खून बना है अब नीर
क्या से क्या हो गया कश्मीर।

ॠशयों की ये पावन भूमि
किस ने लूटी साधक की भूमि,
अब संत रहा न कोई पीर
क्या से क्या हो गया कश्मीर।

घायल हो कर कितना है सहती
नदियां खून की कैसे हैं बहती
किसने ये बदली तदबीर
क्या से क्या हो गया कश्मीर।

महका गुलशन क्यों मुरझाया
कांटों ने फूलों को सताया
अपनों ने मारे तीर
क्या से क्या हो गया कश्मीर।

हैरान क्यों हो देख के "सन्तोष"
सब है यहां पर बेसुध बेहोश
बांधे कैसे कोई धीर
क्या से क्या हो गया कश्मीर।

-सन्तोष तिक्कू
10/09/2004

Topics


Jammu & Kashmir - History, Culture & Traditions | J&K Current Trends | Social Network | Health | Lifestyle | Human Resources | Analytics | Cosmetics | Cosmetology | Forms | Jobs

Related blogs



Quote of the Day


"Time Flies Over, but Leaves its Shadows Behind"